लव जेहाद में नाकाम सम्प्रदाय विशेष के लोगों द्वारा युवती के परिजनों पर हमले के आरोप में 9 पर मुकदमा दर्ज

संप्रदाय विशेष के युवक द्वारा युवती को बहला-फुसला कर उसका धर्म परिवर्तन कर शादी करने का मामला

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 

गोण्डा।जिले की कोतवाली करनैलगंज के एक गाँव में सम्प्रदाय विशेष के युवक द्वारा  एक युवती को गुमराह कर धर्म परिवर्तन करवाने की साजिश रचने के मामले में युवती के पिता की शिकायत पर 9 लोगों के विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस को दिये अपने तहरीर में बताया कि,बीते दिनो उनकी मनोरोग से ग्रस्त पुत्री को सकरौरा निवासी सम्प्रदाय विशेष के अरमान पुत्र जहीर उर्फ चुन्ना ने उसको अगवा कर लिया जिसकी शिकायत उंन्होने कोतवाली पुलिस से की थी। मामला दो अलग अलग समुदाय का होने के चलते पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए लड़की की बरामदी कर ली और आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पीड़ित पिता का आरोप हैं कि सोमवार की रात करीब साढ़े 9 बजे परिवार के सभी सदस्य अपने घर पर बैठे थे अपने साथ घटी घटना की चर्चा कर रहे थे, तभी  सम्प्रदाय विशेष के आधा दर्जन से अधिक लोग बिना नम्बर की चौपहिया वाहन से उनके घर पहुँचे और मामले में सुलहा बनाने के लिये दबाव बनाने लगे जब वह इसमें कामयाब नहीं हुये तो धमकी देते हुये धारदार हथियार से हमला कर दिये जिससे वह लहूलुहान हो गया हल्ला - गुहार होने पर ग्रामीणों को आता देख सभी लोग भाग निकले।बहरहाल कोतवाली पुलिस  पीड़ित की तहरीर पर अरमान,सलमान,जहीर,शाहिद उर्फ मस्तान,अमर सहित आठ लोगो व कुछ अज्ञात लोगों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें तलाश रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ