गोण्डा - जनपद के दो थानाक्षेत्रों में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा डूबने से दो की मौत,अन्य दो की तलाश जारी

 


तरबगंज और धानेपुर थानाक्षेत्रों में घटी घटनायें

मनोज मौर्य 

गोण्डा । जनपद के तरबगंज थानाक्षेत्र व धानेपुर में मूर्ति विसर्जन के चार लोग नदी में डूब गये जिनमें दो की मौत हो गई तथा दो की तलाश जारी है ।

पहली घटना तरबगंज थानाक्षेत्र के घोघरा नाला स्थित लक्ष्मणपुर घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अभिषेक तिवारी उम्र करीब 18 वर्ष, राम विलास प्रजापति उम्र करीब 20 वर्ष एवं सुमित प्रजापति उम्र करीब 20 वर्ष नाले में डूब गए, जिसमें सुमित प्रजापति को जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। शेष दोनों युवको की तलाश स्थानीय पुलिस बल, गोताखोरों ग्रामीणों की सहायता से की जा रही है।

इस संबंध में एसपी अभिषेक कुमार ने बताया लक्षमण पुर घाट पर यह हादसा हुआ है जिसमें एक युवक की अस्पताल में मौत हुई है तथा दो की तलाश के सर्च आपरेशन किया जा रहा है।

वहीं दूसरी घटना  धानेपुर थानाक्षेत्र का है जहाँ कुआनो नदी के भैसहवा  घाट  पर मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवकों को डूबने से बचाने के प्रयास में  शिवबक्शपुरवा बिहुरी गांव निवासी तुलाराम शुक्ला 50 वर्ष की गहरे पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई ।जिसके शव की

की तलाश गोताखोरों के द्वारा किया जा रहा है।साथ ही एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ