गोंडा। पट्टीदारों ने पहले धोखाधड़ी कर कोमा में गये पीड़ित के पिता से दो बीघा जमीन का बैनामा कराया,फिर उसपर लगे वर्षों पुराने पेड़ों को काट लिया,अब उसे भूमिहीन कर दर-दर भटकने को मजबूर कर रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए जिले के मनकापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत चिरैया भिटौरा गाँव निवासी पीड़ित आदित्य सिंह पुत्र स्वर्गीय राकेश सिंह अर्से से अफसरों के चक्कर काटने पर मजबूर है,लेकिन तहसील से लेकर जिले तक के अफसर उसे आश्वासन की घुट्टी पिलाने के सिवाय कुछ और नहीं किया।जिसके बाद जिले में आयीं इमानदार डीएम के पास पीड़ित ने एक बार फिर फरियाद लगाई है कि,शायद इस बार उसे न्याय मिल जाये।
अपने दिये शिकायती पत्र में पीड़ित आदित्य ने बताया कि,
जब वह अपनी मां का कराने बाहर गया हुआ था,इस दौरान बुआ और दादी के संरक्षण में कैंसर के चलते कोमा में गये उसके पिता से गांव के पट्टीदार वीरेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी रानी सिंह के नाम उसकी करीब दो बीघा जमीन धोखाधड़ी कर बैनामा करा लिया तथा उसके खेत में लगे सैकड़ों वर्ष पुराने बीस पेड़ों को भी कटवा लिया।इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा तो वीरेंद्र और गांव के ही अरविंद सिंह ने कूटरचित तरीके से वसीयत नामा करवाकर उसके पिता को तीन दिन में मार डाला और जल्दबाजी में उसकी मां से अंतिम संस्कार भी करवा दिया।पीड़ित का आरोप है कि,उसके बाद विपक्षी उसकी भूमि जबरन लेकर उसे भूमिहीन करने पर अमादा हैं।जिसकी शिकायत एसडीएम से लेकर जिले के अधिकारियों तक से की लेकिन सभी ने सिर्फ आश्वासन की घुट्टी अबतक पिलाई,विपक्षियों के रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं की।
बहरहाल उसकी शिकायती पत्र पर डीएम ने रजिस्टार को इस मामले में आगे कोई भी बैनामा न करने के निर्देश दिये हैं।


0 टिप्पणियाँ