गुरुवार को निकली थी घर से,दूसरे दिन मिला शव
गोंडा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में नवविवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताई।बहरहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।वहीं मृतका की माँ ने उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत रामापुर गांव के मजरे टपरा की रहने वाली बीस वर्षीय पूजा पुत्री शिवजनम, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश करना शुरू कर दी लेकिन पूजा का कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह रामापुर गांव निवासी चंद्र प्रताप सिंह के गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा होने की जानकारी मिली। जिसपर जब परिजन वहाँ पहुँचे तो वहाँ पूजा का शव पड़ा मिला। जिसके गले पर किसी चीज से कसने के निसान मिले।
इस संबंध में गाँव के ग्राम प्रधान दुर्गा सिंह ने बताया कि, पूजा की शादी एक वर्ष पूर्व मनकापुर थाना क्षेत्र के कुंजलपुर गांव निवासी सुभाष के साथ हुई थी। वह बुधवार को ससुराल से मायके आई थी। पूजा चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। मृतका के पिता रामजनम कुछ दिन पूर्व रोज़गार के सिलसिले में बाहर गए थे।उन्हें जब पुत्री के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिली तो वह घर के लिए रवाना हो गए।
वहीं इसकी मिलते ही थानाध्यक्ष अभय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में महिला की गला घोंटकर हत्या कर शव खेत में फेंके जाने की आशंका जताई गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। सीओ तरबगंज यूपी सिंह के साथ प्रशिक्षु आइएएस प्रदीप कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
इस संबंध में एएसपी मनोज कुमार रावत ने बताया कि,शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है,माँ की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
मां का आरोप प्रेमी ने की बेटी की हत्या
मृतका पूजा की माँ अनीता ने पुलिस को दिये तहरीर में पूजा के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुये बताया कि, शादी से पूर्व उसका प्रेम संबंध गाँव के ही राजकुमार पुत्र तिलकराम से था तथा दोनो में बातचीत होती थी।
पूजा की शादी के बाद भी राजकुमार उनकी बेटी पर शादी का दबाव बनाकर उसे अक्सर धमकी देता रहता था। माँ अनीता के मुताबिक राजकुमार ने ही उनकी बेटी की गला किसी चीज से कसते हुये उसकी हत्या की है।


0 टिप्पणियाँ