गोण्डा।जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत परसापुर गांव के पास अयोध्या–गोंडा हाइवे पर गुरुवार दोपहर बहन के घर खिचड़ी देकर वापस लौट रहे बाइक सवार की डीसीएम ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुये हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि,ओवरटेक के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार में टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ।
इस हादसे में जहाँ बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक,
बस्ती जनपद के गोपीनाथ पुर निवासी पच्चीस वर्षीय
विनय वर्मा गुरुवार को गोंडा में रहने वाली अपनी बहन को खिचड़ी देकर वापस अपने घर लौट रहा था।इस दौरान दोपहर करीब 3:15 बजे परसापुर गांव के पास एक निजी अस्पताल के सामने उसके आगे चल रही एक डीसीएम को ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी बाइक सामने से आ रही कार में जा टकराई जिसमें बाइक सवार विनय इस भीषण टक्कर के बाद कार के शीशे से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे
स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिये सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं इस हादसे में कार चालक नियाज (28) निवासी फोरबिसगंज, गोंडा को चोटें आई हैं। वहीं कार में सवार अंकित अग्रवाल पुत्र स्व. सुशील तथा आकाश अग्रवाल पुत्र संतोष, निवासी साहबगंज बड़गांव चौकी, गोंडा सुरक्षित बताए गए हैं। कार सवार अयोध्या से गोंडा वापस लौट रहे थे।
दुर्घटना के बाद मौके पर भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।
थाना प्रभारी विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि,मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।


0 टिप्पणियाँ