गोण्डा -नवाबगंज में गन्ने के खेत में मिली नवविवाहिता की लाश का खुलासा,प्रेमी गिरफ्तार

प्लास्टिक रस्सी गला कसकर की थी प्रेमिका की हत्या 
गोंडा। जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत कोल्हमपुर चौकी क्षेत्र के रामापुर टपरा में तीन दिन पूर्व गन्ने के खेत मिली नवविवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुये नामजद हत्यारोपी को उसके ननिहाल से गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि,रामापुर टपरा निवासी गिरफ्तार  हत्यारोपी राजकुमार सोनकर पुत्र तिलकराम ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि, उसका मृतका पूजा के साथ दो वर्षों से प्रेम संबंध था।लेकिन इस दौरान मृतका की शादी मनकापुर थानाक्षेत्र के कुंजलपुर गांव निवासी सुभाष कश्यप से हो गई।जिसके बाद राजकुमार उससे नहीं मिल पा रहा था।इस दौरान वह उसके ससुराल भी गया,लेकिन उससे उसकी मुलाकात नहीं हो पाई।आरोपी ने बताया कि,फोन पर उससे बातें होतीं रहतीं थी।जिसमें वह कहती थी अब वह उससे नहीं मिल सकती उसकी शादी हो गई है।इसके बावजूद 
भी वह उस पर साथ रहने का दबाव बना रहा था।
इस दौरान गुरुवार को पूजा के मायके आने पर आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह राजकुमार से मिलने पास के गन्ने के खेत में पहुँची तो  उसने पूजा पर संबंध बनाने और अपने साथ चलने का दबाव डाला।जिसपर पूजा ने साफ इंकार कर दिया,जिसपर गुस्से में आकर उसने प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला घोंट दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए रस्सी को खेत में फेंक दिया।
री-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना पाया गया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक रस्सी का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है। बहरहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ