बहराइच। जिले के रुपईडीहा थाना परिसर में गुरुवार को शान्ति कमेटी बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुये नायब तहसील दार मनीष वर्मा ने क्षेत्र के सभी प्रधानों से कहा कि, एन जी टी व सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर पराली जलाना अपराध घोषित किया गया है,इस लिए सभी अपनी पराली को रिसिया स्थित कारखाने में भेज दें या मवेशियों को खिलाने के साथ खाद बनाये।
नायब ने कहा कि, पराली जलाने से प्रदूषण होता है व खेत की उर्वरा शक्ति समाप्त होती है।
उन्होंने कहा कि, सीरत कमेटी बहराइच व जिला अधिकारी की संयुक्त बैठक में यह तय हो चुका है कि, कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कोई जुलूस नही निकलेगा न चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर कोई सामुहिक आयोजन होगा।
जिसका पालन सभी को जिम्मेदारी के साथ करना होगा।
प्रधान संघ के अध्यक्ष हरीश वर्मा ने कहा कि, कृषि विभाग कोई गोष्ठी नही कर रहा है।इस विभाग की भी जिम्मेदारी है कि वह किसानों को इस संबंध में जानकारी दे।समाजसेवी आनंद पाठक ने अपने संबोधन में अधिकारियों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के लोग अब तक गाइड लाइन का पालन करते आये हैं।आगे भी पालन करेंगे।
बैठक में रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने इस गाइड लाइन का पालन किया है।उन्होंने चौकीदारों आगाह करते हुए कहा कि लोगो को इस संबंध में सचेत करें ।बैठक में हाजी अब्दुल रहीम ,प्रधान प्रतिनिधि मो0 जुबेर फारूकी,जामा मस्जिद के इमाम मो0 कशीद,प्रधान लवकुश वर्मा सहित प्रधान व अन्य गड़मान्य लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ