रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के तरबगंज क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय जमथा प्राथमिक विद्यालय में एक गालीबाज प्रधानाध्यापक द्वारा अपने फोन पर छात्रों व शिक्षिकाओं के सामने खुलेआम गाली देने आरोप है।जब इसकी शिकायत विद्यालय में तैनात शिक्षिकाओं ने खण्ड, शिक्षा अधिकारी से की तो बदमिजाज प्रधानाध्यापक ने उनके साथ गाली-गलौच करने के साथ उन्हें धमकी दी कि,उसका कहना नहीं मानोगी तो नौकरी नहीं करने देगा।
जिसकी लिखित शिकायत शिक्षिकाओं ने जिलाधिकारी से की है।
विद्यालय की सहायक अध्यापिका मीना पाण्डेय, शिक्षा मित्र रेखा शुक्ला,प्रभा पाठक ने अपने संयुक्त शिकायत में बताया कि,विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवकुमार सिंह की जबसे यहाँ तैनाती की गई है तबसे उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि,विद्यालय परिसर में छात्रों से सिग्रेट मंगवाकर खुले आम वहाँ सिग्रेट पीते हैं तथा इसी के साथ फोन पर बात करते समय गाली देते हैं,।विद्यालय के शौचालय कक्ष व आदि में ताला लगा के रखते हैं जिससे उन्हें बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।प्रधानाध्यापक की तानाशाही का आलम यह है कि,उनके विद्यालय में आने तक सभी को विद्यालय के बाहर खड़ी रहना पड़ता है।बदमिजाज प्रधानाध्यापक कहता है कि,मेरे हिसाब से चलोगी तो मौज में रहोगी नहीं तो नौकरी नहीं करने दूंगा।
अपने दिये प्रार्थना-पत्र में शिक्षिकाओं ने बताया कि,इसकी शिकायत जब बीएसए से करने पर कार्यवाही के नाम पर उल्टा
प्रधानाध्यापक का बचाव करते हुये नज़रंदाज़ कर दिया।
बहरहाल शिक्षिकाओं की शिकायत पर जिलाधिकारी डाक्टर नितिन बंसल ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।


0 टिप्पणियाँ