मंहगाई के विरोध में जनौस ने ज्ञापन दिया

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा ।जिले के छपिया विकासखण्ड अंतर्गत  मस्कनवा बाजार में आलू,प्याज सहित आवश्यक वस्तुओं में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा के पदाधिकारियों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित अपना मांगपत्र एडीओ को सौंपा। 
एडीओ आईएसबी इंदर प्रसाद को दिये गये मांगपत्र में आलू, प्याज, तेल, दाल सहित आवश्यक वस्तुओं में हो रही बेतहासा मूल्य वृद्धि पर रोक लगाने की मांग करने के साथ व्यापारियों को जमाखोरी करने का छूट देने वाले आवश्यक बस्तु अधिनियम 1955 संशोधन वापस लिये जाने की मांग शामिल है।
जिला सचिव आशीष सिंह ने कहा की कोरोना काल में मंहगाई की मार झेल चुकी जनता पर आवश्यक वस्तुओं पर बेतहासा मूल्य वृद्धि आम जनमानस पर आर्थिक हमला है।इस मौके जिलाध्यक्ष दुर्गा सिंह पटेल,गिर्जेश वर्मा, अमित यादव, शहजाद अली,मनोज सिंह,राजमणि,सुरेश आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ