रोडवेज परिचालक अवैध कमाई में लिप्त हो विभाग को लगा रहा है चूना

बलिया से आजमगढ़ जाने वाली बस में पकड़े गये 32 बेटिकट यात्री

रिपोर्ट:- अमित कुमार 

बलिया (उत्तर-प्रदेश)।जहां सरकार हर तरह से महामारी से बचने के लिये दैहिक दूरी बनाये रखने के साथ मास्क को रोडवेज बसों में जरूरी कर रखा है,वहीं ज्यादा कमाई करने के चक्कर में बसों में सीटों से दोगुनी सवारियां लाद कर आधे कि टिकट न बनाते हुये उसके पैसे से अपनी जेबें भर रहे हैं ।इसका खुलासा तब हुआ जब बलिया से आजमगढ़ जाने वाली बस में चेकिंग के दौरान उस पर सवार 70  सवारियों में से 32 सवारियां बेटिकट पकड़ी गयी। बता दे कि बलिया से आजमगढ़ जाने वाली रोडवेज बस संख्या यूपी 50 एटी 1191को बलिया से आजमगढ़ जाते समय माधोपुर में दोहरीघाट के एआरएम  महेश लाल श्रीवास्तव ,टीआई द्वय राम विजय सिंह व सचितानन्द राय की टीम द्वारा रोककर जब चेकिंग की गई तो बस में सवार कुल 70 यात्रियों में से 32 यात्री बिना टिकट के पकड़े गये । एआरएम सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय ने तत्काल परिचालक धन जी राय से वेबिल और मशीन अपने कब्जे में लेकर बस को दूसरे कंडक्टर के माध्यम से आजमगढ़ से बलिया भेज दिया । वही सरकारी मीटिंग हेतु आजमगढ़ पहुंचे एआरएम आजमगढ़   को वेबिल व मशीन सौंप दिया।बहरहाल समाचार लिखे जाने तक किसी तरह की कार्रवाई की सूचना नही मिली थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ