गौ तस्करी समेत अन्य अवैध कार्यों में लिप्त प्रधान पर 17 थानों में दर्ज़ हैं मामले
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में विवादित भिटौरा गाँव के प्रधान के विरुद्ध प्रशासन ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई के तहत उसकी आठ करोड़ 41 लाख 5 हजार की सम्पत्ति नीलाम कर दी।
निलाम हुई सम्पत्ति में प्रधान के तीन मकान,दुकान व 15 बीघा खेत शामिल है।प्रशासनिक अधिकारियों ने उसके मकान व दुकान को सील करने के साथ खेतों में लाल निशान लगा दिया है। अब प्रशासन प्रधान की लग्जरी गाड़ियों की तलाश में जुटा है।
जल्द ही उसे भी सीज करने की कार्रवाई शुरू करेगा।
बताते चलें कि,विवादित ग्राम प्रधान गौ तस्कर भी है।उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने दो बार कार्रवाई भी की है। मंगलवार को भिटौरा गांव के अंगनीपुरवा में सुबह से ही प्रशासन की गाड़ियां मंडराने लगी। देखते ही देखते पूरा अंगनीपुरवा छावनी में तब्दील हो गया। कई थानों की फोर्स के साथ ही पीएसी के जवान भी मौके पर पहुंचे हुए थे। इसके बाद सीओ रामभवन यादव व एसडीएम हीरालाल की मौजूदगी में ग्राम प्रधान के तीन मकान, दुकान व लगभग 15 बीघा कृषि योग्य भूमि कुर्क कर ली गई। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि,उसने गो तस्करी समेत अन्य अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर करोड़ों की सम्पत्ति बनाई है तथा इसके विरुद्ध 17 थानों में मामले दर्ज है। उन्होने बताया कि,यह कार्यवाही डीएम के आदेश पर की गई है।


0 टिप्पणियाँ