बीच बाजार में बवाल,सीमा विवाद में किन्नरों में जमकर चले लात-घूसे

रिपोर्ट:- प्रवीण श्रीवास्तव 
गोण्डा। जिले के  करनैलगंज कोतवाली के बालपुर चौकी अन्तर्गत कार्यक्षेत्र की सीमा  को लेकर दो किन्नरों में भिड़ंत हो गयी।जिसमें दोनो के बीच जमकर लात-घूंसे चले।
बीच बाजार में घंटों चले बवाल के बीच सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची चौकी पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
बताते चलें कि,बालपुर बाजार में किन्नरों के दो गुट अपनी-अपनी सीमा को लेकर  भिड़ गये।बीच बाजार में घण्टो खूब लात-घूसे चले। देखते ही देखते वहाँ दर्जनों की संख्या में किन्नर पहुंचे गये जिससे  मामला बढ़ गया दोनो गुटों में जमकर कहासुनी और मारपीट हुई।जैसे ही मामला बालपुर चौकी पहुंचा मौके पर पहुंची  पुलिस ने मामला शान्त कराया।
बता दें कि किन्नरों के बीच  सीमा विवाद का यह पहला मामला नहीँ है, इससे पहले भी किन्नरों के बीच इसको लेकर  मारपीट हो चुकी है।बहरहाल खबर लिखे जाने तक किसी तरह की पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल सकी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ