रिपोर्ट :- संजय गुप्ता
बहराइच। कोरोना के प्रकोप के चलते देश व प्रदेश में स्कूल कालेज बन्द होने की वजह से अनलाइन क्लासेज की शुरुआत की गयी,जो एक हद तक सफल भी रही।अभी हाल में देश के कई हिस्सों में कोरोना के बढ़े खतरे के मद्देनजर ,उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराने का प्रयोग सफल हो गया।
बताते चलें कि, प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के 927 परीक्षा केंद्रों में आन-लाइन परीक्षा आयोजित कराई गई जो पूरी तरह से सफल रही।इसकी सफलता ने डिजिटल भारत को एक दिशा मिली।
प्रदेश के 186 परीक्षा केन्द्रों पर 25 सितम्बर से 12 अक्टूबर, 2020 के मध्य संचालित परीक्षा में 75000 परीक्षार्थियों ने सम्मिलित होकर निष्पक्ष ढंग से आॅनलाइन परीक्षा दी है।


0 टिप्पणियाँ