बहराइच ।जिले के नानपारा स्थित श्री शंकर इंटर कॉलेज में शनिवार को आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई।इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई l बाद में विद्यालय में एक सभा का आयोजन कर सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवन चरित्र को आत्मसात करने के साथ-साथ छात्रों को दृढ़ इच्छाशक्ति वाला व्यक्तित्व बनने की प्रेरणा दी गई।कार्यक्रम में दर्जनो की संख्या में छात्र उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ