पाँच बच्चों की माँ है पीड़िता,साजिश में पति के साथ परिजन भी शामिल
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।सरकार द्वारा तीन तलाक़ पर कड़े कानून बनाये जाने के बावजूद तीन तलाक़ के मामलों में कमी नहीं आ रही है।ताजा मामले में जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ऊंचे पुरवा गांव में पति ने पांच बच्चों की मां को मार - पीटकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत अन्य परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
मामला थानाक्षेत्र के ऊंचे पुरवा गांव का है।जहाँ की रहने वाली पांच बच्चों की माँ कहकशां बानो उर्फ नासरा ने पुलिस को दिये गये अपनी तहरीर में बताया कि, उसकी शादी 2002 में थानाक्षेत्र के उत्तर पुरवा निवासी अबरार के साथ हुई थी।शादी के कुछ दिनो तक सब कुछ ठीक-ठाक रह तथा उससे वह पांच बच्चों की मां है।नासरा बताया कि,बाद में उसके पति का किसी और युवती के साथ संबंध बन गये ।जिसके चलते उनके बीच अक्सर इस बात को लेकर कहासुनी होती रही।इसी बात बीते दिवस पति अबरार ने पहले उसे मारापीटा, फिर तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसमें उसके ससुरालीजनो का भी हाथ है। पीड़िता ने भरे गले बताया कि,अब वह अपने इन पांच छोटे-छोटे बच्चों को लेकर कहांं जाए?
इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह से बात की गई।तो उन्होंने बताया कि, पीड़िता की तहरीर पर अबरार सुमना, नूरूद्दीन, मुनव्वर, सलमान व सहबाज के विरुद्ध मुस्लिम महिला विवाह के अधिकारों का संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।


0 टिप्पणियाँ