रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोंडा !जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के सींगहा भोज गाँव के पास बीते दिनों एक युवक की दिन दहाड़े हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया था।जिसमें हत्या का आरोप युवक के सगे मामा पर लगा था।जो हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था।इस कलयुगी कंस मामा को शुक्रवार तरबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने घटना का खुलासा करते हुये बताया कि,कुछ दिन पूर्व सिंगहा भोज गाँव के पुष्पेन्द्र उर्फ सुनील की पुरानी रंजिश के चलते उसके सगे मामा संतोष चौबे ने दिन - दहाड़े चाकुओं से गोद कर हत्या करने के बाद शव पास के झाड़ियों में फेंक दिया था।दिन दहाड़े हुई इस दिल दहलाने वाली घटना के चलते पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी।
हत्या करने के बाद से ही हत्या आरोपी मामा फरार चल रहा था।जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर को थाना क्षेत्र के पकड़ी गभौरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू,हाकी,मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेज दिया।


0 टिप्पणियाँ