रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोंडा । सरकारी कर्मचारी बनकर चार पहिया गाड़ी से गाँव में पहुँचे ठगों ने आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर गरीबों को लूट लिया।अंगूठा लगवाकर ग्रामीणों से लाखों की ठगी कर चलते बने।
मामला जिले के उमरीबेगम गंज थानाक्षेत्र के बरौली गांव का है।जहाँ आज दोपहर के करीब कार से चार व्यक्ति पहुँचे और अपने आप को सरकारी कर्मचारी बताते हुये ग्रमीणों को आयुष्मान बनवाने की बात कही। लगभग दो दर्जन लोग उनके झांसे में आ गये और उन्होंने ठगों के बताने अनुसार मशीन पर अंगूठा लगा दिया।अंगूठा लगाते ही ग्रामीणों के खातों से लाखों रुपये निकल गये।जब तक उन्हें इसका पता लगता,तब तक ठग वहाँ से रफूचक्कर हो चुके थे।
ठगों की ठगी के शिकार हुए ग्रमीण दिहाड़ी मजदूरी करने के साथ बेहद गरीब हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक उनके खाते से 1 हजार से 5 हजार रुपये तक को ठगों ने उड़ा दिये हैं।
बताते हैं कि,आधार कार्ड लेने के साथ ग्रामीणों से अंगूठा लगवाकर खाते से रुपये निकाले गये। बैंक जाने पर लोगों को अपने साथ हुई ठगी के बावत जानकारी हुई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी है।
वहीं स्थानीय पुलिस के मुताबिक यह साइबर क्राइम है इसकी शिकायत साइबर सेल से करने की बात कही। एडिशनल एसपी महेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है ।जांच कराई जा रही है ,जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी और गरीबों का पैसा वापस दिला जाएगा।


0 टिप्पणियाँ