गोंडा।शनिवार को रेलवे स्टेशन के डीजल शेड में एक रेल कर्मी का शव संदिग्ध अवस्था में उसके कमरे में पंखे से लटकता मिला।रेलवे सुरक्षा कर्मियों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय चौकी पुलिस ने,मृतक रेलकर्मी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया है।मृतक रेलकर्मी डीजलशेड में
वेल्डर के पद पर कार्यरत था। कर्मचारी देवरिया के भटनी इलाके का रहने वाला था। पुलिस उसके घरवालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
बताते हैं कि ,सुबह मृतक रेलकर्मी जब ड्यूटी पर समय से नही पहुंचा तो,वहाँ के प्रभारी ने उसे फोन किया। फोन नही उठा तो कर्मी खुद उसके क्वार्टर पर पहुंच गये।वहाँ मृतक के रूम का दरवाजा अंदर से बन्द था।जिसे रेलवे पुलिस और अन्य कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर देखा वेल्डर केदारनाथ का शव कुंडी से लटकता मिला।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ,तभी वह किसी नतीजे पर पहुंचेगी।


0 टिप्पणियाँ