बहराइच। जिले के नानपारा में 42वी वाहिनी एस.एस.बी.ने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी चयनित स्कूल, पंचायत घर, प्रथमिक विद्यालय , सार्वजानिक चौपाल को नागरिक कल्याण कार्यक्रम-2020 के तहत 17 सोलर स्ट्रीट लाइटों के साथ पौधों का वितरण किया। जिसका मकसद सीमा क्षेत्र के हजारो लोग इससे लाभवन्तित हो सकें ।
सीमा चौकी रुपैडिहा में एसएसबी के सहा. कमांडेंट एल.के. गरवा, मु.आ. अमित कुमार सिंह , सीमा चौकी संथालिया में निरीक्षक भारत भूषण, सीमा चौकी बक्शी फारेस्ट में निरीक्षक नामग्याल दोरजे सीमा चौकी कोदिया में निरीक्षक बिपेंदर कुमार तथा सीमा चौकी शिवपुरा में निरिक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सरकार की स्कीमों के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में जागरूक किया गया ।तथा कोरोना से सम्बंधित जानकारी एवं बचाव के विषय में भी लोगो को बताया गया | कार्यक्रम के दौरान 50 पौधों का वितरण किया गया साथ ही साथ वृक्षों की उपयोगिता तथा महत्व के बारे में बताया गया। 42वी वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि एसएसबी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम हर वर्ष कराया जाता है। इसके अलावा सामाजिक चेतना अभियान मानव व पशु चिकित्सा शिविर, सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम आदि का आयोजन भी एसएसबी की ओर से होता रहता है जिससे कि सीमा क्षेत्र के लोगों को लाभ पहुच सकें। 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल , सीमा क्षेत्र के लोगो के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहती है तथा आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला ।तथा ग्रामीणों द्वारा 42वी वाहिनी द्वारा किये जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रम की जम कर सराहना की गयी।


0 टिप्पणियाँ