रिपोर्ट: मनोज मौर्य
हाथरस (उत्तर-प्रदेश)। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव नगला मोठा स्थित प्राथमिक विद्यालय में जागरूक अभियान चलाया गया।जिसमें शिक्षिका हरदीप सिंह कौर ने कहा कि महिलाओं को अपनी बेटी के साथ एक मित्र की तरह रहना चाहिए। उनसे उनकी दैनिक क्रियाओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए। बच्चियों को मानसिक रूप से तनाव मुक्त रखना चाहिए।नगला मोठा के युवा मंडल अध्यक्ष सत्यम यादव ने महिलाओं के साथ लड़के और लड़कियों के मध्य अंतर को खत्म करने के लिए निवेदन किया।सभी लोगों को सुरक्षा शपथ दिलाते हुए कहा कि भारत के जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम सब शपथ लेते हैं कि अपने बेटे और बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करेंगे। हम अपने बच्चों को बचपन से जीवन के नैतिक मूल्यों को सिखाएंगे।और सही और गलत का भेद बताएंगे। जिस प्रकार हम हम अपनी बेटी को स्वय की सुरक्षा के लिए ध्यान रखने को कहते है उसी प्रकार अपने बेटों को अनुशासन में रखते हुए उसकी दैनिक गतिविधियों का ध्यान रखेंगे। नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर रॉकी चौहान ने महिलाओ को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे डायल 112 नम्बर/वूमेन पावर हेल्प लाइन 1090/यूपी काप एप/181 महिला हेल्प लाइन/1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन/1098 चाइल्ड हेल्प लाइन/102 स्वास्थ्य सेवा/108 एम्बूलेन्स सेवा के बारे अवगत कराया गया।इस मौके पर सरिता चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता कल्पना चौधरी,पूनम कुशवाह ,ऊषा यादव,शीला देवी ,सावित्री देवी,रिंकी यादव, करिश्मा शर्मा आदि मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ