रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
लखनऊ।कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार के रूप में उत्तर प्रदेश में एक नया नाम राकेश मुकेश उर्फ राहुल निषाद का सामने आ रहा है।जो 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव में जबरदस्त भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।बताते चलें कि, राहुल निषाद की योजना प्रदेश में बूथ स्तर तक लाखों की संख्या में कांग्रेसी वर्करों का नेटवर्क तैयार करने की है ।राहुल का कहना है किसी भी पार्टी का संदेश शत प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचाने और उसके प्रतिद्वंदी दल को जनमानस में बेनकाब करने में यह नेटवर्क कारगर भूमिका अदा करेगा।इस रणनीति के तहत राहुल बूथ स्तर तक हजारों की संख्या में सभाएं कराएंगे इसके अतिरिक्त एक ही दिन में महारैली कर 75 जिलों में 7500000 लोगों को संबोधित कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन 900000 वर्करो से फोन पर बात कर उनसे मिलने का कार्यक्रम बनाया जायेगा।


0 टिप्पणियाँ