रिपोर्ट:- अमरजीत सिंह
अयोध्या।जिले के बीकापुर विद्युत उपकेंद्र परिसर में शनिवार को बकाया विद्युत बिल वसूली हेतु एक मेगा कैंप आयोजित किया गया।जिसमें क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने आकर अपने बकाया राशि का बिल भरा।
उपकेंद्र के अवर अभियंता दिलीप कनौजिया ने बताया कि कैंप में डेढ़ लाख रुपए बकाया विद्युत बिल वसूली की गई। इसके अलावा बीकापुर कस्बा सहित नगर पंचायत क्षेत्र में 20 बड़े बकायेदारों का बकाया विद्युत बिल ना जमा होने के चलते विद्युत कनेक्शन विच्छेद किया गया। इस दौरान विद्युत उपभोक्ताओं के समस्याओं का समाधान भी विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया। मेगा कैंप में अधिशासी अभियंता रोहित सिंह, एसडीओ मनोज मौर्य, विद्युत कर्मी घनश्याम यादव, बरखू राम सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ