बलिया के महाकालपुर गाँव में हर्ष फायरिंग का मामला
रिपोर्ट:-अमित कुमार
बलिया(उत्तर-प्रदेश)बीते दिनो जिले के महाकालपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान घायल हुये भोजपुरी गायक के मामले में पुलिस द्वारा भाजपा नेता को आरोपी बनाये जाने पर विफरते हुये उसकी माँ ने कहा कि,उनका बेटा निर्दोष है ,उसे साजिशन पुलिस द्वारा फँसाया जा रहा है।
बताते चलें कि,जिले के गड़वार थाने के महाकलपुर में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भानू दुबे के यहाँ पुत्र की जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में वहाँ कार्यक्रम दे रहे भोजपुरी गायक को लगी गोली के मामले में कथित तौर पर पुलिस द्वारा भानू दूबे को आरोपी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।भाजपा नेता की माँ सविता देवी ने पुलिस पर साजिशन आरोपी बनाने का आरोप लगाते हुये कहा कि,उनका बेटा भानू निर्दोष है अज्ञात लोगों द्वारा फायरिंग को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि,उनका बेटे की लोकप्रियता से कुछ विरोधी तत्व उसे फंसाने की साजिश रच रहे हैं, जिसमें पुलिस का सहारा लेकर उसकी छवि को धूमिल करना चाहते हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुये कहा कि,यदि उनका बेटा गुनहगार है तो सजा दें ,उसे पुलिस प्रताड़ित न करे।


0 टिप्पणियाँ