धान क्रय केन्द्र पर प्रभारियों की मनमानी,रखने की जगह नहीं,तौल नहीं होगी

सुबह से लाइन में खड़े किसान,तौल न होने से निराश

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा।एक ओर जहां प्रदेश की योगी सरकार के साथ-साथ जिले का प्रशासन जनपद में धान खरीद को लेकर रोज नये - नये दिशा निर्देश जारी कर किसानो से ज्यादा से ज्यादा धान खरीदने की बातें कर रहा है ,वहीं धान क्रय केन्द्रों पर व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के चलते उसके यह सारे प्रयास खोखले साबित हो रहे हैं। 
ताजा मामले में करनैलगंज स्थित गल्लामण्डी में भ्रष्टाचार चरम पर है वहाँ किसानों के धान नहीं खरीदे जा रहे ,पूछने पर उन्हें कहा जाता है कि,मिलें  धान उठा नहीं रहीं व उनके पास धान को स्टोर करने की जगह नहीं है इसलिये धान की तौल नहीं की जा रही।वहीं अपना धान बेचने 
क्षेत्र के कुम्हरगड्डी से आये  संजय गोस्वामी ने बताया कि क्रय केन्द्र पर प्रभारी तो मिले नहीं एक अन्य कर्मी से जानकारी हुई कि,धान की तौल नहीं होगी।उन्होंने कहा कि,केन्द्र द्वारा ऐसी कोई सूचना किसानो के साथ साझा की गई होती कि,जगह न होने के चलते तौल नहीं हो पायेगी तो उनका समय और धान को ट्राली से यहाँ लाने का खर्च बच सकता था। बहरहाल यह एक किसान की समस्या नहीं है ऐसे कई किसान सुबह से ही लाइन लगा कर खड़े हैं। उनके सामने समस्या यह है कि,वापस लौट भी नहीं सकते।
क्रय केन्द्र प्रभारियों द्वार क्रय केन्द्रों पर तानाशाही रवैये के चलते जहाँ किसान परेशान हो रहे हैं, वहीं सरकार व जिला प्रशासन के प्रयासों की धज्जियां उड़ रहीं हैं। 
 जब इस संबंध में जिला प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ