हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायक को लगी गोली,घायल

जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान घटी घटना

रिपोर्ट:- अमित कुमार 

बलिया (उत्तर-प्रदेश) जिले के गड़वार थानाक्षेत्र के एक गाँव में जन्मदिन के कार्यक्रम में हुई हर्ष फायरिंग में वहाँ गाना गा रहे भोजपुरी गायक को गोली लग गई,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।थाना क्षेत्र महाकलपुर की रहनेवाली सविता देवी पत्नी बृजभूषण दुबे ने पुलिस को दिये अपनी तहरीर में बताया कि,26 की रात्रि में उनके घर पर पौत्र के जन्मदिन का कार्यक्रम था।

जिसमें भोजपुरी गायक गोलू राजा आमंत्रित थे।कार्यक्रम प्रस्तुत करने के दौरान हर्ष फायरिंग होने लगी। जिसमें कहीं से एक गोली उनकी बाँह में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा चल रहा है।बताते हैं जिसके यहाँ जन्मदिन का कार्यक्रम था वह भाजयुमो का जिलाध्यक्ष है।बहरहाल फायरिंग किसने की यह जानकारी नहीं हो सकी।
थानाध्यक्ष ने बताया तहरीर मिली है जांच की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ