मानक विहीन सड़क बनाने पर,ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

मानक विहीन सड़क बनाने पर,ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 

 गोण्डा। जिले के करनैलगंज में विभागीय मिलीभगत से ठेकेदार द्वारा मानक विहीन सड़क बनाने से नाराज ग्रामीणों जमकर विरोध प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की।मामला विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पैरौरी के राजस्व ग्राम बबुरास से जुड़ा हुआ है। जहाँ  करनैलगंज -परसपुर मार्ग से पीडी बांध तक बन रही काली सड़क में बड़े पैमाने पर मानकों की अनदेखी की जा रही है ।जिसके विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करने के साथ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि, विभागीय मिलीभगत से भ्रष्टाचार करके ठेकेदार द्वारा  मानक के अनुरूप गिट्टी नही डाली जा रही है। साथ ही जो आयल पत्थर की गिट्टी पर डालकर डामरीकरण करना चाहिये। उस पर आयल न डालकर उसे डामर में मिलाकर  गर्म कराया जाता है, उसके बाद मिक्सर मशीन में गिट्टी के साथ डालकर उसे काली करके सड़क पर बिछाया जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि, इस तरह मानक की अनदेखी कर बनने वाली सड़क एक ही माह  के अंदर  गिट्टी उजड़कर पटरी पर पहुंच जायेगी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में की जा रही धांधली की जांच कराते हुये सम्बंधित फर्म के विरुद्ध उचित कार्रवाई करते हुये मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण कराये जाने की मांग की है। वहीं  इस बावत लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनिल यादव का कहना है कि, यदि आरोप सही है तो, जांच कर अभी तक बनाई गई सड़क को रिजेक्ट किया जायेगा। और मानक के अनुरूप सड़क निर्माण  कराने के साथ दोषियों पर कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ