पुलिस अधीक्षक ने कहा जांच सीओ को सौंपी,कहा दोषी पाये जाने पर करेंगे कार्रवाई
रिपोर्ट:- अमित कुमार
बलिया(उत्तर-प्रदेश)।शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दियर पुलिस चौकी प्रभारी पर गुंडागर्दी करते हुये पैसा लेकर युवक की पिटाई करने का आरोप लगा है।
मामला शिवपुर दियर गाँव का है जहाँ सुनील यादव का पक्ष मकान का निर्माण करा रहा था।जिसे दूसरा पक्ष के रामशंकर यादव उसे रोकना चाहता था।जिससे दोनो पक्षों में विवाद हो गया।चौकी पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली,उसने मौके पर पहुँच कर दोनो पक्षों को चौकी पर ले आई।जहाँ निर्माण रुकवाने वाले रमाशंकर से रूपये लेकर उसे
वहीं बेरहम चौकी इंचार्ज ने अपने बचाव में 151 में दोनो पक्षों का चालान दिखा दिया।वहीं पीड़ित की शिकायत पर जब मामला तूल पकड़ने लगा तो उच्चाधिकारी हरकत में आये मामले की जांच सीओ को देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।बहरहाल पीड़ित के परिजन चौकी इंचार्ज के खौफ के चलते घर लौटने को तैयार नहीं हैं।
वहीं इस बावत अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि,उन्हें चौकी प्रभारी द्वारा युवक से मार- पीट की सूचना मिली थी,जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सीओ को जांच सौंपा है ।दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।


0 टिप्पणियाँ