रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र अन्तर्गत कादीपुर गाँव के मजरे पासियनपुरवा में शुक्रवार दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से एक महिला का आशियाना ज कर खाक हो गया।गनीमत यह रही कि,उस समय घर के सदस्य घर के अंदर नहीं थे ,वरना बड़ी दुर्घटना घटी सकती थी।
बताते चलें कि,पसियन पुरवा गाँव निवासिनी किरन पत्नी सुनील पासवान व घर के अन्य सदस्य मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजर-बसर करते हैं। शुक्रवार को जब इसी सिलसिले में लोग घर से बाहर थे,तो संदिग्ध परिस्थितियों मे उनकी झोपड़ी में आग लग गई।गाँव वाले जब तक इसे बुझाते तबतक वह पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।इसी के साथ गृहस्थी का पूरा सामान,अनाज,नगदी,धान के पुआल के साथ आवश्यक कागजात जलकर राख हो गये।
पीड़िता ने बताया कि,इस अग्निकांड में उसके एक बकरे समेत हजारों रुपयों का सामान जल गया है।अग्निकांड की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे ग्राम सभा के पूर्व प्रधान जयप्रकाश सिंह द्वारा हल्का लेखपाल को सूचना दी गई जिस पर लेखपाल ने पहुंचकर जांच कर इस अग्निकांड में हुये नुकसान का आकलन किया और तहसील को रिपोर्ट भेजकर सरकारी सहायता दिलाने की बात कही।
वहीं ग्राम के पूर्व प्रधान द्वारा पीड़िता को आर्थिक सहायता देते हुए आवास दिलाने की बात कही।


0 टिप्पणियाँ