बिहार की तरह युपी में भी दिया जायेगा कोरोना वैक्सीन,बलिया में कपड़े के शोरूम का उद्घाटन करने के दौरान बोले मंत्री

रिपोर्ट:- अमित कुमार

बलिया(उत्तर-प्रदेश) जिस तरह बिहार सरकार द्वारा जनता को कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की गई थी,ठीक उसी प्रकार यूपी की जनता को भी कोरोना वैक्सीन की डोज दी जायेगी।यह बातें मुख्यालय में कपड़े के शोरूम के उद्घाटन करने आये प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कही।
शहर में कपड़े शोरूम के उद्धघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बिहार में बीजेपी द्वारा चुनाव में मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देनें की घोषणा के बाद क्या यूपी के आने वाले चुनाव में भी मुफ्त कोरोना वैक्सीन की घोषणा के सवाल पर सफाई देते हुये कहा   कि, सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर अनेक प्रकार के अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना को रोकने के लिए पैकेज की जो घोषणा की है उसमें माह में 2 बार राशन देना है। एक बार निशुल्क दिया जा रहा है उसी प्रकार पार्टी ने मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने का घोषणा पत्र जारी किया है।  मंन्त्री ने कहा कि, यूपी के चुनाव में भी मुफ्त में वैक्सीन देने की बात आएगी। वैसे भी यूपी में मुफ्त में कोरोना का ईलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ