रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोंडा।जिले के मुजेहना विकासखण्ड का चर्चित रुद्रगढ़ नौसी के मॉडल गौ आश्रय केंद्र में प्रशासन के भ्रष्ट रवैये के चलते भूख और बीमारी से गोवंशो के मरने का सिलसिला जारी है,जिसके तहत मंगलवार को इस केन्द्र में आधा दर्जन से अधिक गोवंश मृत मिले।
अक्सर विवादों में रहने वाले इस चर्चित गोआश्रय केन्द्र की दुर्व्यवस्था से जिले का प्रशासन पूरी तरह अवगत है,बावजूद इसके यहाँ के हालात बद से बदतर हैं।जिले के जिम्मेदारों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा,जिसके चलते गोवंशो के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। स्थिति ये है कि, यहां पशुओं की दुर्दशा और मौत की खबरें मीडिया में प्रकाशित होने के बाद अधिकारी आश्रय केंद्र पहुंच कर जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते है।
जिसकी वजह से पशुओं की दुर्दशा पर व अनगिनत मौतों की जिम्मेदारी तय कर उन पर कार्यवाही नहीं की जाती है।
सूत्रों की मानें तो यहां तैनात कर्मी जानते हैं कि,एक गोवंश मरे या दस अधिकारी आएं चाहे जिलाधिकारी कुछ होने वाला नही इसी के परिणति मंगलवार को करीब आधा दर्जन पशु मृत अवस्था में पड़े मिले। जिन्हें दूसरे जानवरों के साथ पक्षी नोच रहे थे।
बताते चलें कि, इससे पहले भी आश्रय के केंद्र में एक ही दिन में पांच पशुओं की मौत की खबर पर खण्ड विकास अधिकारी ने गोआश्रय केंद्र पहुंच कर सिकरेटरी और ग्राम प्रधान को तलब किया था तथा उन्हें इसकी पुनरावृत्ति होने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा लिखाने की चेतवानी भी दी थी, लेकिन उनकी इस चेतवानी का कोई असर दिखाई नही पड़ा, नतीजन पशुओं के मौत का सिलसिला अब भी जारी है ।हालात तो यह है कि,अब लोग इसे गौ शाला नही बल्कि वधशाला का नाम भी देने लगे हैं।
क्षेत्र में भाजपा के एक कार्यक्रम से लौट रहे प्रदेश संयोजक नीती शोध विभाग एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पुष्कर मिश्रा ने स्थानीय लोगों के आग्रह पर गोआश्रय केंद्र पहुंच कर जब ये दर्दनाक मंजर देखा,तो उन्होंने इस पर दुख व्यक्त करते हुये कहा कि,इस माडल गोआश्रय केन्द्र पर सिर्फ एक कर्मी के मौजूदगी से यहाँ व्याप्त भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की कलई खुल गई है।
उन्होंने कहा कि,करोड़ों की लागत से चलाया गया यह मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है।उन्होंने कहा इस गौशाला में क्षेत्र के सभी गौवंश आ सकते हैं, पर यहाँ ऐसा नहीं है।उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हूये कहा कि वह इसकी दुर्दशा के जिम्मेदार लोगों की शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से करेंगे।


0 टिप्पणियाँ