शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का इलेक्ट्रॉनिक का सामान स्वाहा

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा कस्बे में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में अचानक आग लग जाने से उसमें लाखों के मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया।स्थानीय लोगों को मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका।
दूकान मालिक मोहम्मद सद्दाम ने बताया कि, मसकनवा कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने स्थित चाहत इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से उनकी दुकान है। बीती रात दो बजे के करीब आसपास के लोगों द्वारा उन्हें अचानक दूकान से धुआं निकलने की सूचना मिली।जब वह वहां  पहुंचे तो उन्होंने देखा कि,धुंये के साथ आग की लपटें भी वहाँ से निकल रहीं थीं।उन्होंने  किसी तरह से दुकान का शटर खुलवाया इसके बादआसपास के लोगों की सहायता से जबतक वह आग पर काबू पाते तब तक, दूकान में रखा लाखों मूल्य का 19 फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर,एलसीडी समेत अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। मोहल्ले वालों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।थानाध्यक्ष संजय तोमर ने बताया कि, सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर गई थी। इस हादसे में जनहानि नहीं हुई है।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ