बस की चपेट में आने से बाइक सवार गंम्भीर रूप से घायल

वजीरगंज के डुमरियाडीह चौकी क्षेत्र का मामला

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरियाडीह चौकक्षेत्र में अयोध्या-गोंडा हाइवे पर एक बाइक सवार की तेज रफ्तार अनियंत्रित बस के  चपेट में आने से बाइक सवार गंम्भीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची चौकी पुलिस ने इलाज के लिए उसे पीएचसी भेजा जहाँ किसी के न मिलने के उपरान्त उसे वजीरगंज  सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना के मुताबिक यह दुर्घटना हाइवे पर साहिबापुर गांव स्थित रवीन्द्र सिंह स्मारक  महाविद्यालय के समीप घटित हुई।
घायल व्यक्ति  की पहचान  देहात कोतवाली खहटिया लल्लनपुरवा के जयप्रकाश  (62 ) के रूप में हुई है।वे  बाइक से अपने घर जा रहे थे। कि तभी वे अचानक की बस की चपेट में आ गये जिससे वे गंम्भीर रूप से घायल हो गये। जहां हालत गम्भीर होने पर डाक्टरो ने इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ