बलिया (उत्तर-प्रदेश)शुक्रवार देर शाम न्यायालय से पेशी कर वापस आ रहे दलित पर दबंगो ने चाकुओं से हमला कर दिया।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
रसड़ा कोतवाली के कोटिया गाँव निवासी घायल दलित मुन्ना राम पुत्र सिंहासन राम शुक्रवार को न्यायालय में पेशी पर गया था,लौटते समय उसे देर हो गयी।रास्ते में 8 बजे के करीब फेफना थानाक्षेत्र के फेफना-रसड़ा मार्ग पर पुरानी रंजिश के चलते घुरवा गाँव के रहने वाले शेषनाथ,अजय,विजय,जयराम आदि ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।उसके रोने चिल्लाने के दौरान स्थानीय लोगों के मौके पर आ जाने से आरोपी भाग गये।बहरहाल घायल मुन्नाराम को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया,जहां इलाज चल रहा है।
बहरहाल जब इस संबंध में थानाप्रभारी से बात करने का प्रयास किया तो रसड़ा प्रभारी का फोन नहीं लगा।


0 टिप्पणियाँ