रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर कोतवाली नगर के गुरुनानक चौक से एकता रैली निकाली गई।एकता रैली को पुलिस अधीक्षक गोंडा शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।रैली के साथ पुलिस अधीक्षक ने शहर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगो को राष्ट्रीय एकता व अखंडता को संजोने, समाज को एक सूत्र में पिरोए रखने तथा धर्म जाति लिंग भेद को मिटा कर आपसी भाईचारे के साथ राष्ट्र के विकास में योगदान करने हेतु संदेश दिया ।एकता रैली शहर के एकता चौराहे से शुरू होकर शहर के गुड्डू मल चौराहे से होते हुये शहर के अन्य इलाकों से होती हुई निकली,जिसमें पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ,सीओ ,नगर पालिका परिषद चेयरमैन कमरूद्दीन समेत अन्य लोग शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ