बलिया (उत्तर-प्रदेश)जिले के शिक्षा विभाग मे 1 करोड़ 36 लाख रूपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है।जिसमें शामिल लोगों के विरूद्ध विभाग ने एफ आई आर के आदेश दिये हैं।
इस फर्जीवाड़े में विभाग के क्लर्क श्याम नरायन शुक्ला और डीआईओएस भास्कर मिश्रा एक साथ शामिल हैं। दोनो ने मिलकर इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है।
बताते हैं कि,खेजुरी अमरनाथ संस्कृति विद्यालय मे शिक्षकों का फर्जी भुगतान कराया गया है।बताते चलें कि,विभागीय क्लर्क श्याम नरायन शुक्ला ने अभिलेखो में ओवर राइटिंग कर कराया फर्जी वेतन का भुगतान कराया है।
वित्त नियंत्रक के भेजे गए पत्र के धनराशि अंको में ओवर राईटिंग कर यह भुगतान कराया गया है।
बताते चलें कि,शिक़ायतकर्ता द्वारा जॉइन्ट डायरेक्टर के यहां अभिलेखों के हेराफेरी करने की बावत शिकायत करने पर इस सारे खेल की पोल खुली है। ज्वाइंट डायरेक्टर ने वित्त नियंत्रक अभिलेखो की जांच कराई है।
बताते हैं कि,वित्त नियंत्रक ने शिक्षको के वेतन के कराने के आदेशो को फर्जी माना है।
जाइंट डायरेक्टर ने क्लर्क श्याम नरायन शुक्ला पर डी आईओएस को इस घोटाले पर एफ आईआर दर्ज करने का को दिया निर्देश।


0 टिप्पणियाँ