थाने की चंद कदमों की दूरी पर हुई चोरी से पुलिसिंग पर सवालिया निशान
रिपोर्ट:- संजय गुप्ता
बहराइच।जरवलरोड थाने से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने डेयरी के दुकान की दीवार काटकर नगदी समेत लाखों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह डेयरी खोलने पहुंचे दुकानदार ने जब देखा तो उसके होश उड़ गए।डेयरी संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है।
बताते चलें कि,थानाक्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर पकड़ी निवासी रंगी लाल यादव की थाने से चन्द कदम की दूरी पर लखनऊ गोंडा राजमार्ग पर
उधर थाने के चंद कदम की दूरी पर डेयरी व्यापारी की दूकान में हुई चोरी से व्यापारियों में आक्रोश है। वहीं थाना चंद कदम दूर पर होने से पुलिसिंग पर सवाल उठना लाजिमी है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया पुलिस ने डेयरी संचालक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ