4 दिसम्बर तक चलेगा पुरूष नसबन्दी पखवाड़ा

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के वजीरगंज में  शासन के मंशा के अनुरूप  "परिवार नियोजन में पुरुषों की साझेदारी, जीवन में लाये स्वास्थ्य एवं खुशहाली" थीम पर 21 नवम्बर से शुरू हुआ पुरुष नसबन्दी पखवाड़ा 4 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें  जन जागरूकता हेतु अंतर्विभागीय समन्वय बैठक सीएचसी अधीक्षक डॉ आशुतोष शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में सभी विभागों से पुरुष नसबन्दी अपनाने वाले इच्छुक लाभार्थी को अपने नजदीकी  आशा,आँगनबाड़ी  वर्कर,ए.एन.एम एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक से संपर्क स्थापित कर नसबन्दी कराने हेतु अवगत कराया गया । साथ ही यह भी बताया गया कि पुरुष नसबन्दी महिला नसबन्दी की अपेक्षा काफी सरल व आसान है एवं नसबन्दी उपरांत लाभार्थी उसी दिन घर जा सकता है।यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी एस.बी. वर्मा ने बताया  कि, पुरूष नसबन्दी कराने वाले लाभार्थियों को तीन हजार एवं प्रेरक के तौर आशा,ए.एन.एम,संगिनी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष , स्वास्थ्य पर्यवेक्षक व अन्य को चार सौ रूपये की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजा जायेगा।  इस अवसर पर अरूण कुमार श्रीवास्तव, ए.डी.ओ आई.एस.बी, सहायक अध्यापक राकेश दूबे व अन्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ