मिशन शक्ति अभियान से निडर बन रहीं महिलायें -एएसपी

रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोंडा।प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा हेतु चलाया जा रहा मिशन शक्ति अभियान जनपद में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति उन्हें जागरूक करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है,महिलायें व लड़कियां निडर बन रही हैं।इस दिशा में पुलिस द्वारा किये जा रहे अथक परिश्रम से जनपद की महिलाओं में जागरूकता आ रही है।आज जिले की महिलाएं किसी भी विपरीत परिस्थितियों से अपने आपको निकालने में सक्षम बन रहीं हैं।यह कहना है जिले में गांधीगीरी से अपनी अलग पहचान बनाने वाले अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार की।
उन्होंने कहा कि,जनपद में जगह-जगह मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय व उनके निर्देशन में पुलिस की महिला व पुरुष टीमों द्वारा युद्ध  स्तर पर चलाया जाने वाला यह अभियान, जनपद के गली मुहल्लों, स्कूलों, कालेजों के साथ-साथ हर चौराहे पर जाकर महिलाओं व लड़कियों को जागरूक बनाते हुये उन्हें आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं।जिसका सकारात्मक परिणाम अब दिखाई दे रहा है,जिसके क्रम में शहर के पोर्टर गंज में रविवार को एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने पर महिला द्वारा उसकी पकड़ कर पिटाई कर दी गई, तथा आसपास के लोगों की मदद से उसे पुलिस के हवाले कर दिया।उन्होंने कहा यह मामला दर्शा रहा है कि,यह जनपद अब महिलाओं व लड़कियों के लिये काफी हद तक सुरक्षित हो चला है।उन्होंने जनपद के पुलिस कर्मियों व अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति को सफल बनाने हेतु दिये जा रहे योगदान की सराहना करते हुये कहा कि,हमारा यह प्रयास होगा कि,आने वाले समय में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक महिलायें जनपद में निर्भय होकर कहीं भी आ जा सकेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ