गोण्डा:संदिग्ध परिस्थितियों युवती ने फांसी लगाई,मौत

परिजनों का आरोप, छेड़छाड़ से आजिज आकर दी जान
रिपोर्ट:-  मनोज मौर्य 
गोण्डा। जिले के कौड़िया थानाक्षेत्र के एक गाँव में  संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर एक युवती ने जान दे दी।सूचना के उपरान्त मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया, तथा घटना के कारणों की जाँच-पड़ताल कर रही है।
वहीं मृतक युवती के परिजनों ने पास के ही एक युवक द्वारा छेड़छाड़ से तंग आकर जान देने का आरोप लगाया है।
घटना बीते 14 नवम्बर की है ,कौड़िया थानाक्षेत्र के पूरे बदलखास गाँव में कथित रूप से पड़ोसी आशू व मेंटल नाम के युवकों द्बारा छेड़छाड़ की शिकार एक 18 वर्षीय अनीता नाम की युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका के भाई विक्रम के मुताबिक बीते 12 नवम्बर को जब उसकी बहन खेत में गई थी तो वहाँ उसके घर के सामने रहने वाले आशू व मेंटल नाम के युवकों ने उससे छेड़छाड़ की ।उसने इसकी शिकायत घर पर की ,जब उसने इस बावत युवकों से आपत्ति जताई, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की।इसकी शिकायत उसने पुलिस से की।स्थानीय पुलिस आरोपी युवकों को पकड़ कर थाने ले आई व 151 में चालान कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी युवक जब जमानत करा वापस गाँव आये तो उन्होंने लड़की व उसके परिजनों पर कुछ न कर पाने का कह मजाक बनाया।जिसके चलते युवती ने 14 नवम्बर को दीवाली के दिन 10 बजे दिन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
मृतका का चल रहा था प्रेम-प्रसंग,भाई द्वारा आरोपी से न मिलने की डांट पर लगाई फांसी
वहीं सूत्रों के मुताबिक मृतक युवती व आशू नाम के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था जिस पर उसके भाई ने आरोपी युवक से न मिलने की कह उसकी पिटाई कर दी थी।जिसकी सूचना जब आरोपी युवक को मिली तो उसने मृतका के भाई विक्रम की पिटाई कर दी थी,जिसके बावत पुलिस से शिकायत पर उसने कार्रवाई भी की थी।वापस आने पर जब उन युवकों द्बारा मजाक बनाने पर चिढ़े भाई ने मृतका को फिर से पीट दिया।जिससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
क्या कहते हैं एसपी
वहीं इस बावत पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय
ने बताया कि,कौड़िया थाने के पूरे बदलखास गाँव निवासी  युवती के द्वारा आत्महत्या की गई है,परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवकों के विरूद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ