घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक पहुँचे,कड़ी कार्रवाई के निर्देश
चर्चित न्यूज 24
बलिया (उत्तर-प्रदेश)जिले के रसड़ा कोतवाली अंतर्गत एक गाँव में ,पुरानी रंजिश के चलते दबंग पट्टीदारों ने घर पर चढ़ कर तीन सगे भाइयों पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, व दो अन्य भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताते चलें कि, रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा गांव में बीती शाम गांव के ही जानूराम व अजीत राम पुत्र जानूराम दरवाज़े पर चढ़ आये व गाली देने लगे । घर पर चाकू से तीन भाइयों पर हमला किया गया।
बताते हैं कि,शाम को मृतक नंद कुमार अपने भाईयों के साथ घर पर ही मौजूद थे। तभी उनके पट्टीदार अजीत राम तथा उसका पिता जानू राम आये और गाली गलौज करने लगे। प्रतिरोध करने पर दोनों हमलावरो ने चाकू से उन पर तबातोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ तीनों घायल ज़मीन पर गिर पड़े। जिसमें छोटे भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय तथा सिटी इंचार्ज प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच गये व शव को पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय पहुँचाया। जबकि पुलिस ने दूसरे आरोपित व उसके पिता जानू राम को धर दबोचा । घटना की सूचना पा कर मौके पर पुलिस अधीक्षक और अपर अधीक्षक पहुँच गए व जांच के सख्त निर्देश दिये।


0 टिप्पणियाँ