चौकी पुलिस की मदद से घर के शौचालय में लगाने का आरोप,एएसपी से शिकायत
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा।शहर के महाराजगंज चौकी क्षेत्र में एक भाई ही अपनी बहनो का दुश्मन बन बैठा ,जिसकी वजह से उसे गैरों के यहाँ रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
मामला नगर के महाराजगंज पुलिस चौकी के मलियाना पटेल नगर का है।जहाँ की रहनेवाली इशरतजहाँ पुत्री स्व: सिकन्दर शेर ने अपर पुलिस अधीक्षक को दिये अपनी तहरीर में अपने ही सगे भाई अहमद पर आरोप लगाते हुये बताया है कि,उसका भाई उसके मरहूम पिता के दिये हुये हिस्से में उसे व उसकी अविवाहित बहन को रहने नहीं देना चाहता है।आये दिन उसे येन-केन तरीके से उत्पीड़ित करता रहता है।पीड़िता ने बताया हद तो तब हो गई जब उसके बदमाश भाई ने चौकी पुलिस के सिपाहियों को मिलाकर घर के शौचालय व बाथरूम में ताला लगा दिया।
जिसके कारण उसे व उसके बच्चों तथा बहन को शौच व नहाने आदि के लिये गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है।जब उससे इस बावत शिकायत की गई तो वह घर से नहीं निकलने पर जानमाल की धमकी देता है।पीड़िता का आरोप है कि,पुलिस ने बगैर किसी आदेश के जबरन उनसे मिली भगत कर ताला लगाया है।
बहरहाल अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने इस प्रकरण की जांच करवाने की बात कही है।


0 टिप्पणियाँ