गोण्डा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव लटकता मिला

पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया

रिपोर्ट:-मनोज मौर्य 
गोण्डा - जिले के कटरा बाजार थानाक्षेत्र के एक गाँव में संदिग्ध अवस्था में घर के कमरे से विवाहिता का शव छत से लटकता हुआ मिला।परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को नीचे उतारा तथा अन्य कागजी कार्रवाई के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया।बहरहाल मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
 बताते हैं कि,थानाक्षेत्र के लोनियन पुरवा में शुक्रवार की रात्रि में विवाहिता समीरुलनिशा पत्नी रिजवान का शव उसके घर के कमरे की छत से लटकता पाया गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी तो मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा कमरे का दरवाजा तोडकर शव निकलवाया।वहीं करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ई ताल गांव निवासी मृतका के पिता इसहाक ने बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का आरोप उसके ससुरालियों पर लगाते हुये स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है।
थाना प्रभारी संतोष सिंह के मुताबिक बीती रात्रि पीआरबी टीम को सूचना मिली कि, नकहा गांव में आपसी विवाद व झगडा हो रहा है। घटना स्थल पर पहुंची को पुलिस को आसपास के लोगों द्बारा बताया गया कि, एक महिला कमरे में काफी समय से बंद है। बंद कमरे का दरवाजा तोडने पर समीरूलनिशा का शव छत से लटकता हुआ मिला।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है ,व मृतका के पिता की तहरीर पर अन्य जरूरी कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ