खस्ताहाल मनकापुर-दतौली मार्ग निर्माण को लेकर एसडीएम को ज्ञापन

रिपोर्ट:- जयदीप शुक्ला
गोण्डा- जिले के मनकापुर - दतौली मार्ग के निर्माण को लेकर समाज सुनीश मिश्रा की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
बताते चलें कि,मनकापुर -दतौली मार्ग उजड़ कर पूरी तरह खराब हो चुकी है।जिससे इस मार्ग पर चलना बेहद दुरूह कार्य है।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे  सीधे दुर्घटना को दावत देते हुये नजर आ रहे हैं,बावजूद इसके स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन के लोग इस ओर से पूरी तरह आँखे बंद किये हुये हैं। प्रदेश सरकार की हर सड़क को गड्ढा मुक्त करने का दावे के इतर इस मार्ग की हकीकत बिल्कुल जुदा है।इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटना में जान माल का नुकसान होता रहता है ।जिले के सांसद का गृह क्षेत्र और आवास होने के बावजूद यहां की सड़क ज़िले की सबसे खराब सड़क के रूप में जानी जाती है।
कुछ ही दिनों में चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने वाला है, जिससे यह संकट और भी विकराल रूप धारण कर लेगा।
जिसके चलते इसके अतिसीघ्र निर्माण हेतु स्थानीय लोगों द्वारा उप जिलाधिकारी मनकापुर को ज्ञापन दिया गया है,ज्ञापन में स्प्ष्ट बता दिया गया है कि।यदि सप्ताह भीतर सड़क निर्माण शुरू नही किया गया तो स्थानीय लोग दतौली मार्ग पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने को मजबूर हो जायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ