गुरूनानक चौक पर यातायात  बूथ का लोकार्पण

एसपी ने दिये लोगों को फूल और हेलमेट 
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य 
गोण्डा। मुख्यालय स्थित गुरूनानक चौराहे पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा नव निर्मित यातायात  पुलिस बूथ का लोकार्पण किया गया
यातायात माह के दौरान  पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस बूथ का पूरे विधि-विधान के साथ  लोकार्पण कर यातायात पुलिस को सौंपा।इस अवसर पर उन्होंने यातायात पुलिस बूथ को स्थापित करने में सहयोग करने वाले लोगो को धन्यवाद देते हुए बताया कि, इस पुलिस बूथ के बनने से जहाँ यातायात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सुविधा होगी, तो वहीं आने जाने वाले लोगो मे भी सुरक्षा की भावना जागृत होगी तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त हो सकेगी। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन चालको को रोकर उन्हे हेलमेट व गुलाब का फूल भेंटकर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी तथा दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर चलने के लिये प्रेरित कर कहा कि इससे वे अपने-आपको सड़क पर चलते समय सुरक्षित रख सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ