जनपद के सभी थानों व चौकियों पर फहराया गया झण्डा
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। पुलिस झण्डा दिवस के पर पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय समेत जिले के सभी थानों व पुलिस चौकियों पर झण्डा रोहण कार्यक्रम के तहत झण्डा फहराया गया।इस मौके पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने झण्डा रोहण कर उसे सलामी दी।इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की वर्दी पर पुलिस झण्डा दिवस का स्टीकर
लगाते हुये उन्हें उनके कर्तव्यों के बारे में बताया।इसी के साथ उन्होंने पुलिस महानिदेशक के संदेश को उपस्थित पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियों को पढ़कर सुनाया तथा झण्डा दिवस के बारे में विस्तार से बताया।वहीं पुलिस कार्यालय परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने झण्डा रोहण कर पुलिस ध्वज के प्रतीक को वहाँ उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों की वर्दी की बाई जेब की बटन के ऊपर लगाते हुये इसके बारे में उन्हें बताया। इसी के साथ जनपद के वजीरगंज, मनकापुर, नवाबगंज, तरबगंज, कौड़िया, खरगूपुर समेत सभी थानों व पुलिस चौकियों पर प्रभारियों द्वारा पुलिस झण्डा दिवस मनाया गया।
0 टिप्पणियाँ