आये दिन भतीजा करता है छेड़छाड़,विरोध करने पर देता है धमकी
रिपोर्ट:- मनोज मौर्य
गोण्डा। जिले के वजीरगंज थानाक्षेत्र के डुमरियाडीह चौकी पुलिस पर,क्षेत्र की एक महिला ने भतीजे द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुये पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
मामला वजीरगंज थानाक्षेत्र के डुमरियाडीह चौकी क्षेत्र के पेंडराही गांव का है।जहाँ की रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए अपने तहरीर में बताया कि बीते 14 नवंबर की आधी रात को जब वह चारपाई पर अपने बच्चों के साथ लेटी हुई थी,तभी गांव का ही रिश्ते में भतीजा लगने वाले युवक शोभाराम पुत्र विश्राम वस्त्र विहीन हो उसके घर में घुस आया,तथा बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगा।जिस पर उसकी नींद खुल गई व वह शोर मचाने लगी तो, आरोपी ने अपने हाथ से उसका मुँह दबाने के साथ गाली देते हुये वहाँ से भाग गया।इसी दौरान उसका हल्ला-गुहार सुनकर आसपास के लोग वहाँ पहुँच गये।तो उसने रोते हुये उन्हें अपनी आपबीती बताई।अगली शुबह जब वह इसकी शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुँची तो उल्टा आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुये धमकाया।
पीड़िता के मुताबिक इससे आहत हो जब उसने स्थानीय पुलिस चौकी पर शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पीड़िता के मुताबिक मनबढ़ युवक अब भ उसे धमकाते हुये अनुचित दबाव बना रहा है व पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही।
बहरहाल पुलिस अधीक्षक की अनुपस्थिति में कार्यालय में मौजूद अधिकारियों ने उसे न्याय का भरोसा दिलाया है।


0 टिप्पणियाँ