रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोंडा।पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनता पुस्तकालय का उद्घाटन किया।इसे पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस मुख्यालय के कलेवर को बदलने के प्रयास में देखा जा रहा है।इस मौके पर उन्होंने कहा कि,जनता पुस्तकालय खोलने का उद्देश्य लोगों को पुस्तकें पढ़ने के लिए जागरूक करने के साथ - साथ आम जनमानस मे जानकारी में वृद्धि करेगा। रे आफ साइंस के राजेश मिश्रा ने कहा कि जनता पुस्तकालय जनपद के विभिन्न जगहों पर चल रही है। जिससे लोगों का जुड़ाव पुस्तकों से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि,पुस्तकें बदलाव का माध्यम बनेगी और आमजनता को जागरूक करेंगी, जिससे आमजन व पुलिस में परस्पर विश्वास में वृद्धि होने के साथ दोनों के सहयोग से अपराधों में भी कमी आयेगी।कार्यक्रम मे जीनेक्स्ट फाउंडेशन के शिवांग शेखर ने कहा कि किताबें सबसे अच्छी मित्र होती हैं।खाली समय का उपयोग लोग किताबें पढ़कर कर सकते हैं।
कार्यक्रम में पेशकार भानू प्रताप सिंह, पीआरओ राकेश कुमार सिंह, जनशिकायत प्रभारी रमेश पाण्डेय, मीडिया सेल कांस्टेबल वैभव सिंह, उदयवीर , दयाशंकर, शुभम,कांस्टेबल गौरव सहित अन्य उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ