अमेठी: घूर के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर, आधा दर्जन घायल

पुलिस की मौजूदगी में भी नहीं थमी पत्थरबाजी,मुक़दमा दर्ज

चर्चित न्यूज डेस्क 

अमेठी (उत्तर-प्रदेश)।जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र के गांव में घूर-गड्ढे के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले,जिसमें आधा दर्जन के करीब लोग चोटिल हो गये।सूचना पर मौके पर पहुँची डायल 112 पुलिस टीम की मौजूदगी में भी ईंट पत्थर चलते रहे,बहरहाल दो अन्य पुलिस की गाड़ियाँ मौके पर पहुँची जिससे किसी तरह से दोनो पक्षों पर काबू पाया गया व दोनो ओर के दर्जनभर लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई ।

बताते हैं कि,कोतवाली क्षेत्र के पूरे फत्ते के मजरे मवई आलमपुर में शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे छेदीलाल वर्मा के घर के सामने घूर में राधा पत्नी प्रमोद वर्मा ने गोबर डाल दिया इसपर छेदीलाल वर्मा की बहन ने घर के सामने कूड़ा डालने पर इसका विरोध किया,जिसके उपरान्त दोनों में कहा सुनी होने लगी। धीरे धीरे दोनों ओर से लोगों की संख्या बढ़ने लग गई व मारपीट शुरू हो गई।इस दौरान दोनों तरफ जमकर से ईंट पत्थरों जिसमें दोनों ओर के आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं।
बहरहाल  हुए दोनों पक्षों की तरफ से एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इस पथराव में दोनो तरफ से आधा दर्जन लोग घायल भी हो गए। जिनके इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जायस भेजा गया। कोतवाली पुलिस ने दोनो पक्षों के मोनू, शिवकुमार, सुन्दर, चीनू,  श्रीमती, राधा, शिवम, अशोक कुमार को शांतिभंग में पाबंद किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ