रिपोर्ट:-मनोज मौर्य
गोण्डा। जनपद के वजीरगंज थाने के प्रभारी सन्तोष कुमार तिवारी प्रोन्नति उपरान्त निरिक्षक बने हैं। इसी के साथ कोतवाली करनैलगंज व कोतवाली देहात के वरिष्ठ उपनिरीक्षक की भी निरिक्षक के पद पर प्रोन्नति हो निरिक्षक बने हैं।
जिन्हें पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार को पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने तीसरा स्टार लगा कर उनके उज्वल भविष्य की शुभकामना दी।
अपने कार्य के प्रति समर्पित समझे जाने वाले वजीरगंज थाना प्रभारी संतोष तिवारी व करनैलगंज के विनय कुमार यादव, कोतवाली देहात के रणन्जय पाण्डेय की इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति हुई है।
इस बारे में बात करने पर सन्तोष कुमार तिवारी ने बताया कि,यह उनके लिये गर्व का छण है।उनकी जिम्मेदारियां अब और बढ़ गई हैं। वे अपना काम पूरी इमानदारी व पारदर्शिता पूर्ण तरीके से करेंगे।
इनकी प्रोन्नति पर स्टाफ के सभी सदस्यों ने बधाई दी है।


0 टिप्पणियाँ