मुलायम के जन्मदिन पर सपा नेताओं को मिठाई खिलाने वाला सिपाही सस्पेंड

रिपोर्ट:- अमित कुमार 
बलिया। जनपद के दुबहर थाने के एक सिपाही को सपा कार्यालय पर सपा के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपा नेता रामगोविंद चौधरी के साथ अन्य वरिष्ठ नेताओं को मिठाई खिलाना महंगा पड़ गया।इसकी जानकारी वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया। सूत्रों के मुताबिक दुबहर थाने के सिपाही रवि यादव ने समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर नेता प्रतिपक्ष और सपा के अन्य नेताओं को मिठाई खिला कर उसकी फोटो  इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने पर शिकायत की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच में   दोषी पाए जाने पर सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।सूत्रों के मुताबिक पूर्व थानाध्यक्ष ने भी पहले उसे जातिगत मामले में संलिप्त पाए जाने पर फटकार लगाई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ